विश्व हिंदू रक्षा परिषद ने देशभर में जागो हिंदू जागो' अभियान के तहत 5 करोड़ सदस्य बनाने का रखा लक्ष्य

मिर्जापुर नगर के स्थित महुअरिया वाड में श्री प्रकाश (चुण्डी दुध वाले) के निवास पर पहुंचे विश्व हिंदू रक्षा परिषद द्वारा जागो हिन्दू जागो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य स्थिति के रूप में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय मौजूद रहे और कार्यक्रम में बड़ा ऐलान किया है। कि देशभर में 5 करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए एक व्यापक विस्तार अभियान चलाने की बात कही गई है। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल राय ने "सनातन आयोग" के गठन की मांग को जोर-शोर से उठाया। 



Share: