लव जिहाद व धर्मांतरण पर बनेगी फिल्म, नामचीन कलाकारों के साथ वास्तविक पीड़ित भी निभाएंगे अहम भूमिकाएँ

विश्व हिन्दू रक्षा परिषद के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री गोपाल राय जी ने लखनऊ स्थित कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि देश में लगातार बढ़ रहे लव जिहाद एवं धर्मांतरण के मुद्दों को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से एक सशक्त सामाजिक फिल्म बनाने की घोषणा की | प्रस्तावित फिल्म के माध्यम से समाज के सामने उन वास्तविक समस्याओं को रखा जाएगा, जिनसे पीड़ित बच्चियां प्रतिदिन जूझ रही हैं। यह फिल्म उन सैकड़ों बेटियों की चीख होगी जो चुपचाप प्रताड़ना सहती रहीं और अब सच को दुनिया के सामने लाना चाहती हैं।

Share: