जनसंख्या नियंत्रण कानून भारत के उज्जवल भविष्य की नींव

लखनऊ। विश्व हिंदू रक्षा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय गोपाल राय जी के नेतृत्व में रविवार को लखनऊ के गोमती नगर से 1090 चौराहा, यूपी दर्शन, और लोहिया पार्क होते हुए विशाल खंड 2 चौराहे तक याह पदयात्रा निकाली गई। भारत में जनसंख्या वृद्धि एक गंभीर समस्या बन चुकी है। 1947 में देश की जनसंख्या 33 करोड़ थी, लेकिन 2024 में लगभग 144 करोड़ हो चुकी है। चीन जैसे देश को भी भारत ने जनसंख्या के मामले में पीछे छोड़ दिया है। भारत में इसका सीधा प्रभाव बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ रहा है।


Share: